हमीरपुर में 27 सितंबर को इन क्षेत्रों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद

26 सितंबर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत नादौन चौक स्थित ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और खंभे बदलने के कार्य के चलते 27 सितंबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड नंबर 8 और 9, एचआरटीसी वर्कशॉप, पेट्रोल पंप, अप्पर गौड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *