चंबी स्टेडियम का निर्माण तेज, जल्द मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

26 सितंबर: उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार सुबह चंबी मैदान का दौरा कर निर्माणाधीन स्टेडियम के कार्य का जायजा लिया और यूथ स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि स्टेडियम की रिटेनिंग वॉल के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा पवेलियन ब्लॉक, खिलाड़ियों के रेस्ट रूम, बाथरूम और चेंजिंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य जारी है। इन सुविधाओं को करीब दो से ढाई माह में खिलाड़ियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि चंबी स्टेडियम शाहपुर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच साबित होगा। युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में चंबी मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पठानिया ने एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चंबा के चुराह क्षेत्र की धाविका सीमा कुमारी को महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों की ये उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

इस दौरान चंबी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने चंबी मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाने और निर्माण कार्य को गति देने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *