हमीरपुर में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की बैठक 7 अक्तूबर को, गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा

6 अक्तूबर:जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर 7 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हमीर भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सोसाइटी के संरक्षक, आजीवन सदस्य और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने सभी संरक्षकों और आजीवन सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में सोसाइटी की मौजूदा गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही, सोसाइटी के कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों से महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *