21 सितंबर: शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी), घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 4-4 पदों को भरने के लिए 24 सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए बीसीए, एमसीए या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 22 से 35 वर्ष की आयु के महिला और पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित जूनियर आईटी फैकल्टी को 12,800 रुपये और सीनियर आईटी फैकल्टी को 13,800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।