21 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी लोकगायक इंद्रजीत को लोकसंगीत के क्षेत्र में वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार’ मिलने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रजीत ने अपने सुरों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की लोकधुनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति को गौरव मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि पर सभी हिमाचलवासियों को गर्व है।