हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, हिमाचल का बढ़ाया मान

29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढोह गांव निवासी भूपेंद्र सिंह कंवर को भारतीय वायुसेना में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। एयर कमोडोर के पद पर सेवाएं दे रहे कंवर को अब पदोन्नत कर एयर वाइस मार्शल बनाया गया है। 34 वर्षों की लंबी, उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के बाद हासिल यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक नया इतिहास भी रचा है। भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के पहले पूर्व छात्र हैं, जो पहले एयर कमोडोर और अब एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचे हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

पदोन्नति के बाद उन्होंने 13 अप्रैल को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस अहम जिम्मेदारी में उनकी नियुक्ति उनके अनुभव और कार्यकुशलता का परिणाम मानी जा रही है। उनके गृह क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और लोग इसे पूरे हिमाचल के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *