श्री नयनादेवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, 15 घायल

29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कोला वाला टोबा के समीप संनटीना यात्री निवास के पास श्रद्धालुओं का टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया।

वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें 3-4 छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोट थाना प्रभारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *