2 अक्तूबर : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन का कार्य जारी होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 9 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन का कुछ कार्य अभी शेष है। कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे जल्द पूरा करने के लिए सड़क पर यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।