हमीरपुर के टिक्कर, भीड़ा समेत कई गांवों में 8 अक्तूबर को बिजली बंद

7 अक्तूबर:विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत भीड़ा और टिक्कर अनुभाग में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 8 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान भीड़ा, कोहली, गुलेला, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, समराला, गाहलियां, धरनासी, टिक्कर, चौकी कनकरी और आसपास के गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने सभी उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *