7 अक्तूबर:132 केवी विद्युत उपकेंद्र अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र नादौन में पुराने 11 केवी जीओ स्विचों को बदलने का कार्य 8 और 9 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी फीडर नादौन और मझीण की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 11 केवी फीडर कोहला, सेरा, भूपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली, सिल्ह और आसपास के क्षेत्रों में दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।