प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा होंगे कालका में गद्दी विरासत महोत्सव के विशिष्ट अतिथि, गद्दी संस्कृति से है गहरा जुड़ाव

25 नवम्बर, तरसेम जरयाल: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा बड़े शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान, पुश्तैनी जड़ों और लोकपरंपराओं से भी गहरा जुड़ाव रखते हैं। हिमाचल की लोकसंस्कृति और गद्दी समुदाय की समृद्ध विरासत के संरक्षण के प्रति उनका विशेष लगाव उनके व्यक्तित्व का अहम पक्ष है।

प्रो. शर्मा का मानना है कि सफलता केवल पद और प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं होती, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहकर समाज और संस्कृति के लिए योगदान देना भी महत्वपूर्ण है। गद्दी समुदाय की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के प्रति उनकी रुचि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की भावना को दर्शाती है।

इसी सांस्कृतिक जुड़ाव के चलते प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को गीता भवन, कालका में आयोजित होने वाले दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026, सम्मान समारोह एवं शिव नुआले में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन गद्दी वेलफेयर सोसाइटी, कालका की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य गद्दी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।

महोत्सव में उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी। साथ ही यह संदेश भी मिलेगा कि बड़े संस्थागत दायित्वों और उपलब्धियों के बीच अपनी मिट्टी, बोली, परंपराओं और समुदाय से जुड़े रहना सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *