हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के 30 पदों के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार

7 अक्तूबर:बद्दी स्थित माइक्रो सीमलैस कंपनी में जूनियर इंजीनियर और ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के 30 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक अथवा डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर्स पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 17 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित युवाओं का कार्यस्थल बद्दी के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में होगा।

उन्होंने बताया कि पात्र युवा, जिनका नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *