हमीरपुर के कई इलाकों में कल 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, पेड़ों की कटाई के चलते कट लगेगा

8 मई: हमीरपुर में शुक्रवार 9 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 के तहत पक्का भरो और उससे सटे इलाकों में बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई और छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली कट से पक्का भरो चौक, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप सहित आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे। विभाग ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *