14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रदेशवासियों के नाम संदेश 14 अगस्त 2026 को शाम 8 बजे आकाशवाणी शिमला से प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री का संदेश एफएम शिमला, हमीरपुर और धर्मशाला के साथ-साथ आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी प्रसारित होगा।
वहीं, दूरदर्शन केंद्र शिमला से मुख्यमंत्री का संदेश 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री का संदेश प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के संदेश के तुरंत बाद प्रसारित होगा।