सोलन में 29 सितंबर को 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10.30 बजे से होगा आयोजन

26 सितंबर: जिला रोजगार कार्यालय सोलन की ओर से 29 सितंबर, 2026 को विभिन्न कंपनियों में 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से होंगे।

इनमें हिन्दुस्थान फूड लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर व वेयरहाउस के 27 पद, लोटस हर्बल कलर कॉस्मेटिक बद्दी में ऑपरेटर व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 6 पद, एसबी कॉन्स्टेंटिया लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी अंडर एनएपीएस के 10 पद शामिल हैं।

इसके अलावा एग्री किंग ट्रैक्टर नालागढ़ में मशीन ऑपरेटर, फिटर व डिप्लोमा मैकेनिकल के 16 पद, शिवालिक बायोमेटल चंबाघाट में हेल्पर व ट्रेनी के 17 पद, मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी के 10 पद, एलआईसी ऑफ इंडिया सोलन में बीमा सखी के 50 पद तथा एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज लेकर 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *