26 सितंबर: आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 26 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि इस दौरान एनआरसीएम, बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स-1 एवं 2 तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी अवधि में करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालयन पाइप तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।