15 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 15 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अमलेक टावर, विश्वकर्मा फर्नीचर, डोमिनोज, ला पाइनॉज पिज्जा, गोयल हार्डवेयर, साई एक्वा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।