सेब-सब्जी को कीड़ों से बचाने वाले कीटनाशक होंगे प्रतिबंधित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

सोलन। सेब-सब्जियों को काले धब्बों और फ्रूट बोरर (सुंडी) के हमले से बचाने वाले कई कीटनाशकों को केंद्र सरकार प्रतिबंधित करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इन कीटनाशकों को बनाने और बागवानों को बेचने पर रोक लगा दी है। इसके लिए राज्यों से 30 दिन में आपत्तियां मांगी हैं। निर्धारित अवधि में यदि कोई आपत्ति नहीं आती है तो कृषि मंत्रालय इस पर रोक लगाने की आगामी कार्रवाई शुरू करेगा।

यह न केवल फसलों को बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि फल में चमक लाने का भी काम करते हैं। प्रदेश भर में सीजन के दौरान इन कीटनाशकों की खरीद पर किसान लाखों खर्च करते हैं। इस बारे में सोलन  स्थित नौणी विश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ.  एचआर गौतम का कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से प्रकाशित सूची में जो कीटनाशक हैं, उनके विकल्प मौजूद हैं। सेब बागवानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
खतरनाक हैं ये कीटनाशक 
केंद्र ने कीटनाशकों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। समिति ने जांच में पाया कि इन सभी कीटनाशकों का उपयोग मनुष्य और पशुओं के लिए खतरनाक है। इनसे कई बीमारियां होने का खतरा होता है। ये कीटनाशक कई देशों में पहले से ही प्रतिबंधित हैं। समिति ने इसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी थी, जिसके बाद केंद्र इन्हें प्रतिबंधित करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *