27 जून : जिला सोलन के सुबाथू क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही उसे खाली करवा दिया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जर्जर भवनों से दूर रहें और किसी भी संभावित खतरे की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।