3 सितम्बर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर की प्रसिद्ध धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान संस्था की सदस्यता ली।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था और सीनियर सिटीजन काउंसिल के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और अपने सराहनीय कार्यों के कारण हमीरपुर के साथ-साथ पूरे हिमाचल में अलग पहचान बना चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था से जुड़कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यता प्रदान करने के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान भगवान दास शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान पीसी वर्मा, कैप्टन रमेश चंद, महासचिव कुलदीप शर्मा, वित्त सचिव राकेश पुरी, पूर्व प्रधान विजय कुमार पुरी सहित ओम प्रकाश शर्मा, दीप चंद शर्मा, जगरनाथ शर्मा, कुलदीप कमल, ओम प्रकाश ठाकुर और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।