सुधेड़ खास में 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

24 सितंबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मशाला थाना क्षेत्र के सुधेड़ खास में 5.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार को रोककर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय दलविंदर सिंह निवासी जवाली, कांगड़ा और 20 वर्षीय सूरज साहू निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन संख्या HP-54C-8690 को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 को चंबी-धर्मशाला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *