24 सितम्बर: पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने पुलिस पोस्ट चड़ियार का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया गया तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और नशा विरोधी जागरूकता को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। पुलिस विभाग ने कहा कि सामुदायिक सहयोग से नशामुक्त और सुरक्षित कांगड़ा की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।