सुजाता भारद्वाज के नए भजन “सोनी सुनखी गोरा” की सोशल मीडिया पर धूम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।

11 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की उभरती लोक गायिका सुजाता भारद्वाज का एक और नया भजन रिलीज हो गया है। शिखरा रै सामी से हिमाचल में फेम हासिल करने वाली सुजाता भारद्वाज का ये 5वां  गाना है। वह अब तक आठ से अधिक गाने लिख चुकी हैं।
“सोनी सुनखी गोरा” भजन ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। इस भजन को 4 दिन में 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। ये भजन धर्मशाला के नड्डी और खनियारा में फिल्माया गया है।

भजन के माध्यम से सुजाता भारद्वाज ने पार्वती और भगवान शिव के विवाह का वर्णन किया है। भजन में दर्शाया गया है कि गोरा भोलेनाथ से विवाह करने की किस प्रकार ज़िद्द करती है, जबकि उनके माता-पिता उनका विवाह किसी राजकुमार से करवाना चाहते हैं।
सुजाता भारद्वाज की खास बात ये है कि वह अधिकतर गाने खुद ही लिखतीं हैं। इस भजन को उन्होंने खुद लिखा और कंपोज किया है। अहम ये है कि सुजाता ने संगीत की कोई क्लास नहीं ली है। संगीत के प्रति लगन से ही वह लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। उनके गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनको कई बार राज्य स्तर पर पर भी मंच मिल चुका है। 2021 से पहाड़ी संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली सुजाता भारद्वाज को बचपन से ही गाने और लिखने का शौक है।

वह बताती हैं कि पहाड़ी संगीत की बुलंदियों को छूना उनका सपना है। इस सपने को उनके पिता ने पंख दिए हैं। पिछले साल से उनके हर गाने को हिमाचल के लाखों लोग खूब प्यार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *