सुंदरनगर में फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा

22 जुलाई: मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत जयदेवी के समीप भगयार में बुधवार को एक फॉर्च्यूनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 60 से 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर सुंदरनगर से रामपुर की ओर जा रही थी। भगयार के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के समय चालक वाहन में अकेला था और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *