सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान- संगठन में सेवा करने वालों को मिलेगी कुर्सी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला। हिमाचल में नई सरकार को बने तीन हफ्ते होने को आए हैं, पर अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। इसी बीच अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन में दिन-रात सेवा करने वालों को अब सरकार कुर्सी दे सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस पर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रिमंडल का गठन जल्द होगा, जो लोग संगठन में अहम भूमिका निभा चुके हैं, उन्हें आगामी दिनों में आगे लाया जाएगा। न सिर्फ मंत्रिमंडल, बल्कि अन्य प्रमुख ओहदे भी संगठन के लोगों के पास ही होंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार को शिमला में कांग्रेस पार्टी और सेवादल के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन के आदेश उनके लिए सर्वोपरि हैं। वह पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के आदेशों का पालन करेंगे और उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। मौजूदा सरकार की जो भी चुनौतियां हैं उनसे मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *