सावन से पहले बीबीएन में संतों का आगमन, स्वामी अवधेशानंद गिरी व बाबा बाल जी महाराज ने दिया आध्यात्मिक संदेश

10 जुलाई, कविता शांति गौतम : सावन माह के आगमन से पहले हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में संतों का आगमन शुरू हो गया है। वीरवार को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने एक निजी कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया। वहीं, ऊना के प्रसिद्ध संत बाबा बाल जी महाराज ने बद्दी स्थित एक निजी होटल शिवालिक में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

दोनों संतों ने अपने प्रवचनों में कहा कि कलयुग में अध्यात्म और धर्म के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से धार्मिक विचारों को अपनाने, परोपकार की भावना विकसित करने और समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

संतों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि सावन माह में व्रत, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उनका कहना था कि सेवा, सदाचार और दान के माध्यम से व्यक्ति न केवल समाज का कल्याण करता है, बल्कि अपने जीवन को भी पुण्यमय और सफल बनाता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *