सरवीण ने पति बेटे व समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन,बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

मनीष कोहली, शाहपुर

21 जनवरी।हिमाचल प्रदेश सरकार की न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज अपना जन्मदिन अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से मनाया।सरवीण चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रवार सुबह ही उनके घर में तांता लगा रहा।सरवीण चौधरी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी,नेता,कर्मचारी व कार्यकर्ता सुबह से ही जुटे रहे।सरवीण ने बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेस्ट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।


इस दौरान सरवीण ने कार्यकर्ताओं संग केक काट कर अपना 56वां जन्मदिन मनाया।इस दौरान उनके पति पवन चौधरी व बेटे पुरुषार्थ विशेष रूप से मौजूद रहे।सरवीण चौधरी ने सुबह अपने निवास स्थान पर भगवान की पूजा अर्चना भी की,वहीं निवास स्थान पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी , मंडल महामंत्री अमरीश परमार , महामंत्री सतीश , जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री , बक्शी राम , जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मंजीत , जिला कार्यकारणी सदस्य अशोक सोनी , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक सोनी , अरुणा कुमारी ,जिला महासचिव निशा शर्मा , प्रेस सचिव राकेश मनु , मंडल सदस्य सुरेश ठाकुर , योगराज चड्डा , श्रुति देवी आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता ,समर्थक आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *