सरकाघाट के कई क्षेत्रों में 21 से 28 जुलाई तक बिजली रहेगी बाधित

20 जुलाई: विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के अंतर्गत विद्युत लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते 21 से 28 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ई. हंस राज ने बताया कि 24 जुलाई को 11 केवी जमनी फीडर, 21 व 25 जुलाई को 11 केवी चंदेश फीडर, 22 व 27 जुलाई को 11 केवी पिंगला फीडर तथा 23 व 28 जुलाई को 11 केवी मसरेन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से ही तय करने की अपील की है। साथ ही बताया कि मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और समझदारी बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *