संत निरंकारी मिशन बरोटीवाला में 24 अप्रैल को ‘मानव एकता दिवस’ का भव्य आयोजन

23 अप्रैल:  कविता शांति गौतम – बरोटीवाला , Sant Nirankari Mission ब्रांच बरोटीवाला द्वारा 24 अप्रैल (शुक्रवार) को सायं 6 से 8 बजे तक ‘मानव एकता दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन युग निर्माता बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज के त्यागमय जीवन और मानवता के प्रति उनके समर्पण को समर्पित होगा।

इस पावन अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम जनता को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ब्रांच के सदस्यों ने बताया कि ‘मानव एकता दिवस’ हमें यह संदेश देता है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और प्रेम वह सूत्र है, जो पूरी मानव जाति को एकजुट करता है।

उन्होंने सभी लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और आपसी एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *