20 जून, कविता शांति गौतम: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग संगरूर स्थित साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर में शुरू हो गया। 18 जून से 21 जून तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में पंजाब भर से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। शिविर में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।
उद्घाटन सत्र में उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री गौरव अत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग युवाओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और संगठन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। इस दौरान संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में पंजाब प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, सचिव जसकरण भुल्लर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
अभ्यास वर्ग में संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान, जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, पीयू यूनिट प्रेसिडेंट आशीष कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज लावण्या, मोक्ष गर्ग, प्रिया शर्मा और अनुराग भंडारी समेत कई कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।