शैलजा सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश की राज्य महासचिव नियुक्त

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर, 16 अप्रैल। लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया।

सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि कोर कमेटी के सहमति से लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक के अध्यक्ष शैलजा कुमार को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि शैलजा कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

नवनियुक्त राज्य महासचिव शैलजा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *