परवाणू की टकसाल कालोनी को 15 दिन बाद मिल रहा पानी,लोगों में रोष

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,परवाणू

27 अप्रैल।परवाणू के साथ सटे टकसाल ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में बीते कई वर्षों से पर्याप्त पानी ना मिलने से लजी रोष है। लोगों की माने तो यहां 15 दिनों के बाद पानी की सप्लाई आ रही है तथा जो पानी आ रहा है, उसमे भी इंसानी बाल या अन्य कचरा आने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर बढ़ गया है की सूबे में होने वाले लोकसभा चुनावों में सभी राजनितिक पार्टियों एवं उनके प्रत्याशियों को वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर घेरने का पूरा मन बना लिया है।वहीं जब जल शक्ति विभाग से इस समस्या बारे पूछा जाता है तो वह पर्याप्त मेन पावर ना होने एवं हिमुडा से पानी ना मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ते दिखते है,लेकिन वहीं अब पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों ने आगामी लोकसभा चुनावों में सभी राजनितिक दलों एवं उनके लोकसभा प्रत्याशियों की घेरने का मन बना लिया है।लोगों का कहना है कि प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी पर्याप्त पानी ना मिलना भाजपा सरकार का फेलियर रहा था और अब जो प्रदेश कांग्रेस सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” के नारे के साथ सत्ता में आई थी,उस सरकार के कई माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जैसी पहले थी वैसी ही बनी हुई है।टकसाल कालोनी वासियों का कहना है कि वर्षों से नेताओं व प्रशासन ने मानो टकसाल कालोनी को पाकिस्तान का एक इलाका समझ कर छोड़ रखा है।
टकसाल कालोनी में आज़ादी के बाद से अब तक सड़क सुविधा तक नहीं है, पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं है,साफ सफाई की सुविधा नहीं है,रास्तों पर बह रहे सिवरेज के पानी का मामला हो और या फिर स्लम ऐरिया होने के कारण कोई भी बिमारी हो,वे टकसाल कालोनी से शुरू होती है और सुविधाओं के आभाव एवं इतना सब होने के बाद भी टकसाल के लोगों पर यह आरोप लगाया जाता है की कोई भी बिमारी चाहे डायरिया हो, डेंगू हो, मलेरिया हो वह सभी टकसाल के निचले क्षेत्र से ही फैलती है,ऐसे में स्थानीय लोग क्या करें। लोगों का कहना है कि सम्बंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को सारी जानकारी है, परन्तु कोई भी इन सभी मुद्दों पर कार्यवाही नहीं करता,सभी ने अपनी आँखों पर पट्टी बाँध कर रखे हुए है।
परवाणू सहायक आयुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले को टकसाल पंचायत वार्ड 12 की वार्ड सदस्य निशा देवी ने खूब जोर शोर से उठाया।वार्ड सदस्य निशा देवी ने कहा कि टकसाल कालोनी में लम्बे समय से 15 दिनों के बाद लोगों को पानी मिल रहा है और जो पानी मिल रहा है उसमे भी बाल आ रहे है, ऐसे में क्या डायरिया और क्या डेंगू, क्या मलेरिया ऐसी कई बीमारिया होने का खतरा मंडरा रहा है।निशा देवी ने पानी में आ रहे बाल का वीडियो सबूत भी दिखाया।वहीं वीडियो होने के बावजूद मौके पर बैठे जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने इसे सिरे से नकार दिया है।
उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ भानु उदय ने बताया कि पानी की कमी है और टकसाल में जनसंख्या अधिक है इसलिए पानी सप्लाई को पूरी कर पाने में मुश्किलें आर ही है।उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से हिमुडा विभाग द्वारा भी आईपीएच को पानी नहीं दिया जा रहा,जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।भानु उदय ने कहा कि पानी के अंदर बाल पाए जाना असंभव है,क्योंकि हमारा सारा पानी बोर का है और वहीं डायरिया को लेकर हम पानी में सुपर कलोरोफायन भी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *