15 सितम्बर:जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी में डेवलपमेंट मैनेजर (रेगुलर) के 2 और लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) (पार्ट टाइम) के 22 पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थी को 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं, 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद पर मानदेय कमीशन और लक्ष्य आधारित होगा।
दोनों पदों के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम साथ लाने होंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 और 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।