शिमला में मुख्यमंत्री ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग का किया उद्घाटन

8 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई सुविधा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिमला आने वाले पर्यटकों को भी खरीदारी और पार्किंग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इस तरह की सुविधाओं का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिमला को और अधिक सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *