17 मई: शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी की जान चली गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
मृतकों की पहचान कुंदन लाल और उनकी 16 वर्षीय बेटी आकृति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ननखड़ी-पुनन सड़क पर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 वर्षीय बेटा अरब और चालक सतपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।