धर्मशाला नगर निगम चुनाव में बढ़ा मतदान उत्साह, सुबह 11 बजे तक 26.95% वोटिंग

17 मई : धर्मशाला नगर निगम चुनाव में रविवार सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 11 बजे तक नगर निगम क्षेत्र में औसतन 26.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव प्रशासन को उम्मीद है कि दोपहर बाद वोटिंग प्रतिशत में और तेजी आएगी।

वार्ड नंबर-16 सिद्धपुर में सबसे ज्यादा 32.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1845 मतदाताओं में से 598 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 319 पुरुष और 279 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर-14 कंड में भी मतदान को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। यहां कुल 3281 मतदाताओं में से 979 वोट डाले गए। इस वार्ड में कुल मतदान प्रतिशत 29.84 फीसदी रहा। पुरुष मतदान 32.35 फीसदी और महिला मतदान 27.49 फीसदी दर्ज किया गया।

वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी में सुबह 11 बजे तक 26.95 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 2956 मतदाताओं में से 765 लोगों ने वोट डाले। इनमें 390 पुरुष और 375 महिला मतदाता शामिल रहे।

वहीं वार्ड नंबर-13 दाड़ी में कुल 23.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां 2712 मतदाताओं में से 648 लोगों ने मतदान किया। पुरुष मतदान प्रतिशत 25.37 जबकि महिला मतदान 22.41 फीसदी रहा।

वार्ड नंबर-15 खनियारा में सबसे कम 21.06 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। यहां कुल 3024 मतदाताओं में से 637 मतदाताओं ने वोट डाले।

चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *