शिमला फायरिंग केस: आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

27 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान आंध्र गांव निवासी 26 वर्षीय रितिका के रूप में हुई है। यह घटना रविवार को कुलगांव में एक नवनिर्मित मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान जश्न मनाते हुए आरोपी ने गोली चला दी, जो सीधे रितिका को जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

इस संबंध में चिरगांव थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *