शाहपुर में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

19 सितंबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र में 67.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ एक Alto K10 टैक्सी भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत CIA कांगड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान Alto K10 टैक्सी नंबर HP-01D-0743 की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो पुरुषों और एक महिला के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (36) निवासी शौकणी दा कोट, धर्मशाला, देवी सिंह (34) निवासी मझेड़ा, कांगड़ा और एक 36 वर्षीय महिला निवासी डुगवाला, तरनतारन, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ और वाहन कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ के माध्यम से चिट्टे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही सप्लाई में महिलाओं के संभावित इस्तेमाल के पहलू की भी जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *