शाहपुर में दो दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न,राजेंद्र राणा ने किया समापन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

31 जुलाई।शाहपुर के 42 मील ओम मैरिज पैलेस में हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय हिमाचल स्टेट सब-जूनियर, जूनियर सीनीयर और मास्टर, मेन, वूमन एक्विपड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2022 रविवार को संपन्न हो गई।इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व कांगड़ा ज़िला के प्रभारी विधायक राजेंद्र राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में राणा का शाहपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।प्रतियोगिता के समापन पर राणा ने कहा की आज युवा अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए खेलो में ज्यादा से ज्यादा भाग लें।इस मौके पर उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस प्रकार रहे विभिन्न मुकाबलों के परिणाम

वुमेन सब जूनियर 43 किलो ग्राम में अदिति ठाकुर कांगड़ा ने 97.05 किलो ग्राम भार उठाकर प्रथम, सब जूनियर 47 केजी में प्रसाक्षी कांगड़ा ने 135 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम और तानिया देवी कांगड़ा ने 112.5 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान पाया।
सब जूनियर 52 किलोग्राम में महक पठानिया कांगड़ा ने 125 किलोग्राम उठाकर प्रथम,श्रेया शर्मा कांगड़ा ने 102.5 किलोग्राम उठाकर दूसरा स्थान पाया।
57 किलोग्राम भर वर्ग में उन्नति वर्मा कांगड़ा ने 185 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान पाया।
63 किलोग्राम में सेजल कांगड़ा ने 167.5 किलोग्राम उठाकर प्रथम और हरप्रीत कौर कांगड़ा ने 110 किलोग्राम उठाकर दूसरा स्थान पाया।
69 किलोग्राम में मानवी कांगड़ा ने 100 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान पाया।
इसी के साथ जूनियर स्तर के 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या नागपाल कांगड़ा ने 215 किलोग्राम उठाकर प्रथम, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा शर्मा कांगड़ा ने 197.5 किलोग्राम उठाकर प्रथम और पूजा देवी ने 162 किलोग्राम उठाकर दूसरा स्थान पाया।
सीनियर वर्ग के 57 किलोग्राम भर वर्ग में आयुषी डोगरा सोलन ने 155 किलोग्राम उठाकर प्रथम,
सीनियर वर्ग के 63 किलोग्राम भर वर्ग में प्रियंका ठाकुर सोलन ने 270 किलोग्राम उठाकर प्रथम और प्रियंका कांगड़ा 172.5 किलोग्राम उठाकर दूसरा स्थान पाया।
इसी के साथ सीनियर वर्ग के 76 किलोग्राम भार वर्ग में शालनी कांगड़ा ने 275 किलोग्राम उठाकर प्रथम और रामा वर्मा कांगड़ा ने 170 किलोग्राम उठाकर दूसरा स्थान पाया।

राणा बोले,शाहपुर के विकास के लिए केवल पठानिया का विधायक बनना जरूरी

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन पर राणा ने पॉवर लिफ्टिंग सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि आज युवा अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए खेलो में ज्यादा से ज्यादा भाग ले, जिससे अपने शरीर के साथ साथ अपना भविष्य भी बनाएं।नशे से दूर रहने के लिए युवाओ के पास सिर्फ मैदान व जिम ही रास्ता है।राणा ने शाहपुर के कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनाने की अपील करते हुए कहा कि शाहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष के प्रयासों से अथाह विकास हुआ है,वे अगर शाहपुर की जनता इस बार केवल पठानिया को विधायक बना कर भेजती है तो शाहपुर के अंदर हर वर्ग का विकास होगा,न कि भाजपा मंत्री की तरह खुद का विकास।अब तय शाहपुर की जनता को करना है कि शाहपुर हल्के की जनता का विकास चाहिए या मंत्री का खुद का विकास होना चाहिए।


राणा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता की बदौलत बनने जा रही है।अब जय राम सरकार की विदाई तय है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की जनता हर तरफ से इस भाजपा सरकार से दुखी है। कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर आवाज नही उठा सकता।युवा अपने हक की आवाज नही उठा सकता। आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को ले कर मांग नही उठा सकता, क्योंकि जय राम सरकार अपनी तानशाही रवैये से प्रदेश की जनता पर अत्याचार करने पर तुली है।ऐसी सरकार से अब प्रदेश की जनता भी अपना पीछा छुड़ाना चाहती है।
राणा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हिमाचल प्रदेश की जनता के हिसाब से कार्य होंगे कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।आउटसोर्स कर्मचारियों को नीति बना कर उनको राहत दी जाएगी।पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।कांग्रेस सरकार प्रदेश में हर वर्ग के साथ मिल कर काम करेगी, जिससे प्रदेश में विकास और खुशहाली आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *