मजदूर दिवस पर इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,परवाणू

02 मई।परवाणू की प्रमुख समाजसेवी संस्था इन्नरव्हील क्लब द्वारा मज़दूर दिवस पर नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया।इस दौरान इन्नरव्हील क्लब परवाणू द्वारा सभी मौजूद कर्मचारियों को शॉल,खाद्य सामग्री एवं खुद हाथों से निर्मित बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब परवाणू की अध्यक्ष पूजा गुप्ता,पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर,वरिष्ठ क्लब सदस्य राजकुमारी सहीत अन्य क्लब सदस्य भी उपस्थित रहे।वहीं इन्नरव्हील क्लब अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मज़दूर वर्ग को जो सम्मान मिलना चाहिए वे बहुत कम दिया जाता है।उन्होंने कहा कि यदि मज़दूर वर्ग ना हो तो किसी भी कार्य को सिरे पर पहुंचाना लगभग असंभव होता है,इसलिए केवल मज़दूर दिवस पर ही नहीं अपितु समय समय पर सभी मज़दूर वर्ग को सम्मान मिलना चाहिए। पूजा गुप्ता ने कहा कि चाहे सड़क हो,भवन निर्माण हो,उद्योग हो या अन्य व्यवसाय इन सभी को तभी ऊंचा मक़ाम हासिल होता है,जब मज़दूर अपनी नींद,गर्मी,सर्दी और मौसम को छोड़कर पूरे त्याग से कार्य करता है।
उधर, इन्नरव्हील क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर ने कहा कि जिस प्रकार हर वर्ष मदर डे,फादर डे,टीचर डे जैसे दिन बड़े उत्साह पूर्वक मनाए जाते है,वैसे ही उसी ऊर्जा के साथ मज़दूर दिवस पर मज़दूर वर्ग को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। कांता कपूर ने कहा कि सम्मान मिलना हर मज़दूर का अधिकार है।इस अवसर पर पीडीसी कांता कपूर ने सभी को मज़दूर दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *