शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 105वीं  जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय रैत में कांग्रेस प्रत्याशी एवं केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

पठानिया ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर हम याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, इंदिरा गांधी साहस की पर्याय रहीं। उन्होंने अमीरों के एकाधिकार को तोड़ दिया, गरीबों की देखभाल की और भारत के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्तिशाली राष्ट्रों को ललकारा।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। कहा जाता है कि इंदिरा को पहाड़ों से खास लगाव था। यही वजह थी कि जब भी उन्हें मौका मिलता वह यहां पहुंच जाती थीं। इंदिरा कई बार हिमाचल आई थीं। विशेषकर शिमला से उनका गहरा नाता रहा और यहां कई ऐतिहासिक समझौतों-फैसलों की गवाह बनीं। हिमाचल को हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पूर्ण राज्यत्व का अधिकार मिला था। 25 जनवरी, 1971 को बर्फ के फाहों के बीच देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला के रिज मैदान से ऐलान किया था। उन्होंने कहा था-‘मैं तो प्रदेश के लोगों को केवल शुभकामनाएं देने आई हूं। लोगों ने जिस साहस और बहादुरी से प्रदेश को मजबूत करने का काम किया है, वह अपने आप में मिसाल है।’

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया और अंत में जीवन का भी बलिदान दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अच्छे कार्य किए हैं और लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया है। उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा और आज इस मौके पर उनके योगदान और उनके बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, पेंशनर संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलौरिया, कुलभूषण चौहान, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान, पंचायती राज सगठन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा खेलकूद विभाग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विपल पटाकू, विवेक राणा, सुरेश मेहरा, कपिल कुमार, अनिल कुमार पूर्व वार्डपंच, कुलदीप कुमार पूर्व उप प्रधान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *