शांघड़ में वन मंडल अधिकारी सवीना ठाकुर ने सिखाया पक्षियों को पहचानना

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल
           ………….मोहिंद्र सिंह,सैंज (कुल्लू)
11 नवम्बर :  इंडो-जर्मन परयोजना HPFES इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के अंतर्गत GIZ द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के इकोजोन स्थित पंचायत शांघड में चल रहे पक्षी दर्शन गाइड शिविर के तीसरे दिन वन मंडल अधिकारी सवीना ठाकुर ने फिल्ड में पक्षी को पहचानने वारे जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बहुत खूबसूरत पशु पक्षी पाए जाते जो मैदानी इलाकों से बहुत अलग है।यहां पाए जाने वाले पक्षी बहुत शर्मीले होते और किसी भी तरह से पक्षियों को परेशान नहीं करना है।पर्यटकों को भी शांत रखना बहुत आवश्यक है।
इसके साथ पार्क में पाए जाने वाले पक्षियों के बारे में विस्तार में बताया। साथ साथ बर्ड वॉचिंग गाइड के स्किल्स, पक्षी दर्शन स्किल्स, पक्षी को पहचानने के स्किल्स भी विस्तार में बताया गया।
अच्छे बर्डिंग गाइड की गुणवत्ता जैसे आदर सम्मान, शिष्टाचार तौर तरीकों इत्यादि व वाचिंग टूरिंग, पैकेज मेकिंग,  पक्षी दर्शन टूर प्रबंधन के बारे में भी बताया।
साथ साथ टूर को कैसे दिलचस्प बनाना है उसके बारे में भी जानकारी दी।आजीविका के रूप में बर्ड वॉचिंग गाइड हितधारकों को प्रशिक्षित किया जायेगा
ताकि वे बर्डवॉचिंग गाइड पर्यटकों को सेवाएं प्रदान कर सकें कम से कम नुक्सान रहित पर्यटन में आजीविका कमा सकते हैं और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के सरक्षण मै एहम भागीदार बन सके। 
इसके साथ विभाग द्वारा दुरवीन, पक्षी पहचाने की पुस्तके भी उपलव्ध करवाये गए। मनोज कुमार वन रक्षक द्वारा 25 पक्षिओं के प्रजातियों को पहचानने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *