9 जुलाई: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने हिमाचल प्रदेश में संगठन के विस्तार की दिशा में नई नियुक्तियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर बोह निवासी एवं पूर्व प्रधान शमशेर सिंह को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र (मंडल) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सत्येंद्र गौतम ने बताया कि शमशेर सिंह लंबे समय से धाराकंडी क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि मंडल की शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को एक सशक्त मंच प्रदान करना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है।
सत्येंद्र गौतम ने कहा कि सनातन धर्म के समक्ष बाहरी चुनौतियों के साथ-साथ आंतरिक मतभेद भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।