वेद सेवा संस्थान ने चौपाल में सम्मानित किए कोरोना वॉरियर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो, चौपाल

07 अगस्त।वेद सेवा संस्थान ने चौपाल में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए डॉक्टर्स,आशा कार्यकर्ता व 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित किया।एसडीएम हाल चौपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में वेद सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।वेद प्रकाश शर्मा ने नेरवा ब्लॉक के सभी डॉक्टरों,सिविल अस्पताल चौपाल के चिकित्सकों,आशा कार्यकर्ताओं व 108 कर्मचारियों को सम्मानित किया।इस दौरान आशा वर्कर्स की पूर्व अध्यक्ष आशा ठाकुर को भी समानित किया गया।इस दौरान सिविल अस्पताल चौपाल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर स्मृति ठाकुर,डॉक्टर ललित पिस्ता,डॉक्टर उज्ज्वल शर्मा,डॉक्टर अखिल,डॉक्टर प्रज्ञा,आशा वर्कर की प्रदेश अध्यक्ष सत्या रांटा,सोनू,सुमन,कविता मेहता व हेमलता रांटा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *