वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर मुकेश अग्निहोत्री ने परवाणू में हरिपुर बाबा जी के धर्म स्थल पर की पूजा अर्चना

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मदन मैहरा,परवाणू

23 जून। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने परवाणू के हरिपुर बाबा जी के धर्म स्थल पर आकर पूजा अर्चना की तथा उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह के किए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह का विकास आज पूरे हिमाचल में नजर आता है। इस अवसर पर इंटक के  प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह,युवा इंटक के अध्यक्ष यश पाल ठाकुर,कसौली ब्लॉक के अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष निशा शर्मा,उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा,पार्षद लखविंदर सिंह, पार्षद मनीषा शर्मा,पार्षद चंद्रावती, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद राजाराम भारती, मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद संजय यादव, हरीश शर्मा, कसौली ब्लॉक शहरी कांग्रेसी के प्रधान रविंदर गर्ग सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अग्निहोत्री का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।इस मौके पर वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर मीठे पानी की छबील भी लगाई तथा प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *