9 मई: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई द्वारा मिनी सचिवालय परिसर में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।
एसडीएम निशांत शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विभिन्न विभागों और नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान मिनी सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे तथा झाड़ियों की साफ-सफाई की गई।
इस मौके पर सफाई अभियान में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।