विश्व जल दिवस पर लंज कालेज के इको क्लब ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, लंज/शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय लंज में विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर इको क्लब के स्टूडेंट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रिजेंदर भूषन ने रवाना किया। विश्व जल दिवस “त्वरित परिवर्तन” थीम पर आधारित है। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर बाज़ार तक गई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जल सरंक्षण को लेकर नारेबाजी के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया।स्टूडेंट्स ने लोगों को पानी का महत्व बताने संग उसकी बर्बादी रोकना और संरक्षण के जरूरी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

यहां बता दें कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। यह दिवस पानी के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और कृषि जैसे कई चीज़ों के लिए पानी जरूरी है। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। आज बढ़ती जनसंख्या और जागरूकता की कमी की वजह से देश और दुनिया के कई हिस्सों में पानी की कमी होती जा रही है। लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के साथ ही पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना यह हर एक विश्व के हर एक व्यक्ति का कर्त्तव्य है।

इस रैली का आयोजन इको क्लब के संयोजक प्रोफेसर रविन्द्र डोगरा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रोफेसर सरताज़, प्रोफेसर रघुवीर, प्रोफेसर अरविंद, प्रोफेसर नेहा, प्रोफेसर पंकेश, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर मुकेश, पारस, प्रियंका, नैना, शायना, जशन, शिवाली, साक्षी तथा अन्य छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *