विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप, पति समेत 3 ससुराल पक्ष के सदस्य पुलिस हिरासत में

15 जून : पालमपुर उपमंडल के चचियां क्षेत्र में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूजा नामक महिला अपने घर के कमरे में अचेत अवस्था में मिली थी। परिजन उसे उपचार के लिए गोपालपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार भी संपन्न करवाया गया।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *