वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर फॉरेस्ट सर्कल बना ओवरऑल चैंपियन

14 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में हमीरपुर फॉरेस्ट सर्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विजेता टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रतियोगिता में रनर-अप रही रामपुर फॉरेस्ट सर्कल की टीम को भी उन्होंने शुभकामनाएँ दीं।

‘Swift in Sports, Devoted in Duty’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 32 खेल विधाओं के करीब 124 इवेंट्स करवाए गए। इसमें वन विभाग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *