वन्य प्राणी विंग में रिटायर्ड पटवारियों की भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

25 जुलाई: वन विभाग की वन्य प्राणी विंग के धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर और चंबा मंडलों में भूमि संबंधी कार्यों के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त एक-एक पटवारी या उससे उच्च पद के अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। चयनित अधिकारियों को 40,000 रुपये प्रतिमाह का फिक्स मानदेय दिया जाएगा। शुरुआती नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

वन्य प्राणी विंग के धर्मशाला वृत्त के अरण्यपाल सरोजभाई पटेल ने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उसने राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष तक सेवाएं दी हों तथा उसके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई या न्यायालय में मामला लंबित नहीं होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय, धर्मशाला में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र वन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के साथ सरकारी अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224939 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *